क्रिकेट

IND W vs IRE W 1st ODI 2025 Live Streaming: पहले वनडे में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे 10 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान हो चूका है.

IND W vs IRE W 1st ODI 2025 Live Streaming: पहले वनडे में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
IND W vs IRE W (Photo: @BCCIWomen /@IrishWomensCric )

Indian Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team 1st ODI 2025 Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे 10 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान हो चूका है. इस सीरीज में कप्तान हरमनप्रीत कौर को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के साथ आराम दिया गया है. हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उनकी उपकप्तान होंगी.

यह भी पढें: युवराज सिंह को टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया पर की घोषणा

दूसरी ओर, आयरलैंड की ओर से इस सीरीज में गैबी लुईस कप्तानी करेंगे. इसके अलावा ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कोल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल सहित कई अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. वहीं भारतीय महिला टीम इस सीरीज में वेस्टइंडीज की महिलाओं के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शानदार जीत के बाद उतरेगी. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती और वनडे सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया.

बता दें भारत और आयरलैंड के बीच आईसीसी चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जायेगी. आयरलैंड आईसीसी वनडे रैंकिंग में 11वें स्थान पर है. जबकि भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच पहला वनडे मुकाबला 10 जनवरी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर भारतीय महिला और आयरलैंड महिला वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

आयरलैंड टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).