क्रिकेट

Ind W Vs Eng W: स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन से भारत ने मैच कराया ड्रॉ, डेब्यू मैच में शैफाली वर्मा का जलवा

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक आठ विकेट पर 243 रन बना लिए हैं थे और चायकाल तक लग रहा था कि भारत की हार निश्चित है. लेकिन इसके बाद आखिरी सत्र में स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करने में कामयाब रहीं. भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 344 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया.

Ind W Vs Eng W: स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन से भारत ने मैच कराया ड्रॉ, डेब्यू मैच में शैफाली वर्मा का जलवा
शेफाली वर्मा (Photo Credits: Twitter)

ब्रिस्टल: स्नेह राणा (Sneh Rana) (नाबाद 80) और तानिया भाटिया (Tania Bhatia) (नाबाद 44) के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 99 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड (County Cricket Ground) पर इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को मैच को ड्रॉ (Draw) करा दिया. इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन (Follow-on) खेलने पर मजबूर कर दिया. ENG W vs Ind W Test: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिये महिला इंग्लैंड टीम का ऐलान, तेज गेंदबाज एमिली अर्लोट को टीम में मिला मौका

लेकिन भारतीय टीम ने फोलोऑन उतारने के बाद अच्छी खासी बढ़त भी ले ली और फिर मैच को ड्रॉ भी करा दिया.

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक आठ विकेट पर 243 रन बना लिए हैं थे और चायकाल तक लग रहा था कि भारत की हार निश्चित है. लेकिन इसके बाद आखिरी सत्र में स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करने में कामयाब रहीं. भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 344 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया.

राणा ने 154 गेंदों पर 13 चौके लगाए, जबकि भाटिया ने 88 गेंदों पर छह चौके लगाए. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 63, दीप्ति शर्मा ने 54, पूनत राउत ने 39, कप्तान मिताली राज ने चार, हरमनप्रीत कौर ने 8, पूजा वस्त्रकर ने 12 और शिखा पांडे ने 18 रन बनाए.

इंग्लैंड की ओर से सोफी एकल्सटन ने चार, जबकि नैटली सीवर ने दो और कैथरीन ब्रंट तथा हीटर नाइट ने एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2021 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).