IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

महिला एशिया कप 2026 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीते, जबकि बांग्लादेश ने भी मजबूत खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी होंगी.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: महिला एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India Women's National Cricket Team) और बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Bangladesh Women's National Cricket Team) के बीच खेला जाएगा. इसकी पुष्टि तब हुई, जब बांग्लादेश ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में यूएई महिला क्रिकेट टीम (UAE Women's National Cricket Team) को हराकर ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर जगह बनाई. वहीं, भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. यह भी पढ़ें: Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Winner Prediction: पहले वनडे में क्या घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को चौंका पाएगी नामीबिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

महिला एशिया कप 2026 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीते, जबकि बांग्लादेश ने भी मजबूत खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी होंगी.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल?

महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच 10 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आयोजित होगा.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला यह सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा. इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) आमने-सामने होंगी.

ग्रुप स्टेज में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?

भारतीय महिला टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन के साथ शामिल थी. टीम इंडिया ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

दूसरी ओर, बांग्लादेश महिला टीम ग्रुप बी में श्रीलंका, यूएई और इंडोनेशिया के साथ थी. बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने यूएई और इंडोनेशिया को हराकर चार अंक जुटाए और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई.

दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे श्रीलंका और पाकिस्तान

पहले सेमीफाइनल के अलावा महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka Women's National Cricket Team) और पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan Women's National Cricket Team) के बीच 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड