IND-W vs BAN-W T20 World Cup 2026 22nd Match Key Players To Watch Out: भारत-बांग्लादेश के बीच होगी रोमांचक जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 22nd Match Key Players To Watch: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी 25 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND-W vs BAN-W, T20 World Cup 2026 22nd Match Manchester Weather Update: मैनचेस्टर में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? भारत-बांग्लादेश मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश की टीम उलटफेर कर अपने अभियान को और मजबूत बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड (IND-W vs BAN-W Head To Head)

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. भारत का बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 163 रन रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.

भारतीय टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 159 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी थी. ऐसे में टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी और दीप्ति शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से आत्मविश्वास से भरी होगी.

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Old Trafford Stadium Pitch Report)

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकती है. हालांकि बल्लेबाजों के सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो जाता है. स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है. ऐसे में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की भूमिका अहम रहने वाली है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND-W vs BAN-W Key Players To Watch)

भारत के लिए स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक 3 पारियों में 159 रन बनाए हैं और एक बार फिर टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान हरमनप्रीत कौर मध्यक्रम में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं, जबकि स्पिनर श्री चरणी ने 3 मैचों में 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का स्थान हासिल किया है. दीप्ति शर्मा भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकती हैं.

बांग्लादेश की ओर से कप्तान निगार सुल्ताना सबसे अहम बल्लेबाज होंगी. रितु मोनी ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकती हैं. वहीं शंजिदा अख्तर मेघला ने 2 मुकाबलों में 4 विकेट चटकाकर अपनी उपयोगिता साबित की है और भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं.

भारत की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर बांग्लादेश को निगार सुल्ताना, रितु मोनी और शंजिदा अख्तर मेघला से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है और स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही मैच का परिणाम तय कर सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs BAN-W Playing XI Prediction)

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

बांग्लादेश: जुआरिया फिरदौस, दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), सोभाना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, शंजिदा अख्तर मेघला और मारूफा अख्तर.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.