IND W vs BAN W Semi Final: कितनी तारीख को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

अब भारतीय महिला टीम का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम (Bangladesh Women's National Cricket Team) से होगा. खास बात यह है कि दोनों टीमें हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भी आमने-सामने आई थीं. 10 सितंबर को खेले गए उस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team, Asian Games 2026 Semi Final Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शानदार अंदाज में जगह बना ली है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में जापान महिला क्रिकेट टीम (Japan Women's National Cricket Team) को 8 विकेट से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया. इस मुकाबले में जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 57 रन पर सिमट गई. जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया. यह भी पढ़ें: Australia vs Zimbabwe, 2nd ODI Match Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 357 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

अब भारतीय महिला टीम का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम (Bangladesh Women's National Cricket Team) से होगा. खास बात यह है कि दोनों टीमें हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भी आमने-सामने आई थीं. 10 सितंबर को खेले गए उस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. अब एक बार फिर दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 में आमने-सामने होंगी और फाइनल का टिकट दांव पर होगा.

भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल कब खेला जाएगा? (IND W vs BAN W Asian Games 2026 Semi Final Date & Time)

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच 20 सितंबर (रविवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला जापान में आयोजित होगा. मैच के आधिकारिक समय की घोषणा प्रसारणकर्ता द्वारा की जाएगी.

कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल? (IND W vs BAN W Semi Final Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन (Korogi Sports Park, Nisshin) में खेला जाएगा. इसी मैदान पर भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

भारत में लाइव कहां देखें भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल? (Where To Watch IND W vs BAN W Semi Final Live Telecast & Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं Sony Sports 3 पर हिंदी कमेंट्री के साथ मुकाबले का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा फैंस SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे.

भारत की नजर फाइनल पर

भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रही है. स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वाड (India Women's Squad)

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और श्रेयंका पाटिल.

Share Now