IND vs ZIM T20I Series 2026: भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया सूपड़ा साफ, बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी पहली सीरीज़ जीत दर्ज की

यह सीरीज जीत श्रेयस अय्यर के लिए बेहद खास रही. उन्होंने पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए किसी द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत हासिल की. पूरे दौरे के दौरान अय्यर की कप्तानी और रणनीति की जमकर सराहना हुई. भारत ने इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया. वहीं जिम्बाब्वे को घरेलू मैदान पर 0-3 की हार के साथ सीरीज समाप्त करनी पड़ी.

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 26 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे थे. वहीं जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में थीं. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा, 3-0 से सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे का शानदार अंत करते हुए तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मेजबान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की. इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने का कारनामा भी कर दिखाया.

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी से भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस शानदार प्रदर्शन के साथ वैभव सूर्यवंशी पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में 16 साल की उम्र से पहले दो अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. वैभव के अलावा ईशान किशन ने 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में तेज़ 25 रन की पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. वहीं ब्लेसिंग मुजरबानी, सिकंदर रजा और वेस्ली मधेवेरे को 1-1 सफलता मिली.

रयान बर्ल का अर्धशतक नहीं बचा सका जिम्बाब्वे को

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. टीम के लिए रयान बर्ल ने नाबाद 54 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि बेन करन ने 20 रन और ब्रैड इवांस ने 14 रन का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मयंक यादव ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. यश ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान जीती पहली टी20 सीरीज

यह सीरीज जीत श्रेयस अय्यर के लिए बेहद खास रही. उन्होंने पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए किसी द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत हासिल की. पूरे दौरे के दौरान अय्यर की कप्तानी और रणनीति की जमकर सराहना हुई. भारत ने इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया. वहीं जिम्बाब्वे को घरेलू मैदान पर 0-3 की हार के साथ सीरीज समाप्त करनी पड़ी.

Share Now