IND vs ZIM 2nd T20I: क्या दूसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है डेब्यू का मौका
पहले टी20 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट जीत की लय बरकरार रखने के लिए उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है. हालांकि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. ऐसे में एक बदलाव देखने को मिल सकता है.
India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 2nd T20I 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 25 जुलाई को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. वहीं जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे, टी20I में भारत के लिए बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड
पहले टी20 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट जीत की लय बरकरार रखने के लिए उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है. हालांकि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. ऐसे में एक बदलाव देखने को मिल सकता है.
क्या अशोक शर्मा की जगह मिलेगा यश ठाकुर को मौका?
पहले टी20 में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने चार ओवर में 29 रन दिए और उनकी इकॉनमी 7.25 रही, लेकिन वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट एक और युवा खिलाड़ी को मौका देने का फैसला करता है तो अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
अगर यश ठाकुर को मौका मिलता है तो यह उनका टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू होगा. हालांकि टीम इंडिया सीरीज में बढ़त बनाए हुए है, इसलिए जीत का संयोजन बरकरार रखने के लिए बिना किसी बदलाव के भी मैदान पर उतर सकती है.
ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम
दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं. इसके बाद रिंकू सिंह और शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका निभाते हुए टीम को मजबूत अंत देने की कोशिश करेंगे.
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों पर रहेगी जिम्मेदारी
तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मयंक यादव और प्रिंस यादव के कंधों पर रहेगी. स्पिन विभाग का नेतृत्व रवि बिश्नोई करेंगे. इसके अलावा शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा/यश ठाकुर.