IND vs WI Test Series 2023: आर अश्विन के पास वेस्टइंडीज दौरे पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इन दिग्गजों के साथ इस खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

रविचंद्रन अश्विन 3 विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लेंगे. वहीं इस अनोखे कारनामे को अब तक पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने किया है. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए इन ही दोनों गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन वेस्टइंडीज (West Indies) दौरा है. आगामी दौरे पर टीम इंडिया दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होगी. टीम इंडिया अगले महीने दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. यह सीरीज भारतीय गेंदबाजों के लिए अहम होने वाली है.

इस दौरान टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते है. टीम इंडिया के लिए ऐसा करने वाले रविचंद्रन अश्विन तीसरे गेंदबाज भी बन सकते है. वहीं आर अश्विन 3 विकेट चटकाते ही टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के इस एलीट क्लब में भी शामिल हो जाएंगे. FIFA Ranking: फीफा रैंकिंग में भारत एक स्थान आगे बढ़ा, पांच साल में पहली बार शीर्ष 100 में पहुंचा

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के एलीट क्लब में भी शामिल हो जाएंगे.

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन उपलब्ध रहेंगे, लेकिन वनडे और टी20 सीरीज के लिए उनके खेलने पर सस्पेंस बना है. इसी वजह से रविचंद्रन अश्विन दो टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल करना होगा. रविचंद्रन अश्विन पहले ही मैच में इसे करने का दम रखते हैं.

इस एलीट क्लब में होंगे शामिल

रविचंद्रन अश्विन 3 विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लेंगे. वहीं इस अनोखे कारनामे को अब तक पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने किया है. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए इन ही दोनों गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ऐसा करने में कामयाब रहते है तो वो ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे और दोनों दिग्गजों के एलीट क्लब में भी अपना नाम दर्ज करवा लेंगे.

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज विकेट
अनिल कुंबले 956
हरभजन सिंह 711
रविचंद्रन अश्विन 697
कपिल देव 687
जहीर खान 610

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट