IND vs WI Series 2023: वेस्टइंडीज दौरे पर आर अश्विन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के इस एलीट क्लब में हो जाएंगे शामिल

रविचंद्रन अश्विन 3 विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लेंगे. वहीं इस अनोखे कारनामे को अब तक पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने किया है. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए इन ही दोनों गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ऐसा करने में कामयाब रहते है तो वो ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन वेस्टइंडीज (West Indies) दौरा है. आगामी दौरे पर टीम इंडिया दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होगी. टीम इंडिया अगले महीने दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. यह सीरीज भारतीय गेंदबाजों के लिए अहम होने वाली है.

इस दौरान टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते है. टीम इंडिया के लिए ऐसा करने वाले रविचंद्रन अश्विन तीसरे गेंदबाज भी बन सकते है. वहीं आर अश्विन 3 विकेट चटकाते ही टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के इस एलीट क्लब में भी शामिल हो जाएंगे. IND vs WI Series 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं सिक्सर किंग

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के एलीट क्लब में भी शामिल हो जाएंगे. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन उपलब्ध रहेंगे, लेकिन वनडे और टी20 सीरीज के लिए उनके खेलने पर सस्पेंस बना है. इसी वजह से रविचंद्रन अश्विन दो टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल करना होगा. रविचंद्रन अश्विन पहले ही मैच में इसे करने का दम रखते हैं.

इस एलीट क्लब में होंगे शामिल

रविचंद्रन अश्विन 3 विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लेंगे. वहीं इस अनोखे कारनामे को अब तक पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने किया है. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए इन ही दोनों गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ऐसा करने में कामयाब रहते है तो वो ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे और दोनों दिग्गजों के एलीट क्लब में भी अपना नाम दर्ज करवा लेंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (भारत के लिए)

गेंदबाज विकेट
अनिल कुंबले 956
हरभजन सिंह 711
रविचंद्रन अश्विन 697
कपिल देव 687
जहीर खान 610

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड