IND vs WI ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली बना सकते हैं नया कीर्तिमान

वनडे टीम में दिग्गज गेंदबाज कुलदीप यादव और आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है, जबकि 3 नए खिलाड़ियों आवेश खान, रवि बिश्नोई और दीपक हूडा को भी शामिल किया गया है. वहीं, बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम इंडिया से कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आगाज 6 फरवरी से अहमदाबाद (Ahmedabad) में होने वाला है. बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को वनडे और टी20 सीरीज (T20 Series) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है. होम ग्राउंड पर इस साल टीम इंडिया की ये पहली सीरीज होगी. टीम इंडिया दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे का एक बड़ा कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब होंगे. Ind Vs WI ODI Series 2022: वनडे सीरीज में इस धुरंधर ऑलराउंडर की हुई टीम इंडिया में वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ मचा सकता हैं कोहराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 6 रन बनाते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली होम ग्राउंड पर अपने 5000 वनडे रन पूरे कर लेंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विराट कोहली टीम इंडिया के दूसरे और वर्ल्ड के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे. होमग्राउंड पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने घरेलू मैदान पर 164 वनडे मैचों में 6976 रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर के बाद 5406 रनों के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर है. वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज आलराउंडर जैक्स कैलिस ने होम ग्राउंड पर 5178 रन बनाए हैं. होम ग्राउंड पर विराट कोहली 98 वनडे मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 98 मैचों की 95 पारियों में कोहली ने 4994 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही विराट कोहली के बल्ले से 19 शतक और 25 अर्धशतक निकलें हैं.

वनडे टीम में दिग्गज गेंदबाज कुलदीप यादव और आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है, जबकि 3 नए खिलाड़ियों आवेश खान, रवि बिश्नोई और दीपक हूडा को भी शामिल किया गया है. वहीं, बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम इंडिया से कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका की टीम फरवरी-मार्च में भारतीय दौरे पर आएगी. इस दौरान टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और 2 टेस्ट के मुकाबले खेले जाएंगे. श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगा. यह टेस्ट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां मुकाबला हो सकता है. दूसरा टेस्ट मैच मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद पहला टी20 मुकाबला मोहाली, दूसरा टी20 धर्मशाला और आखिरी टी20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट