Ind vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से दी मात
रोहित शर्मा (नाबाद 111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मंगलवार को यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.
लखनऊ: रोहित शर्मा (नाबाद 111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मंगलवार को यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन पर समेट दिया.
वेस्टइंडीज के लिए डैरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 23, कीमो पॉल ने 20, शिमरोन हेटमेर ने 15 और कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने नाबाद 15 रन बनाए. भारत के लिए खलील अहमद, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

