IND vs WI: लगातार दूसरा टी20 गंवाकर निराश दिखे हार्दिक पांड्या, कहा- अगर मैं सच कहूं तो हमारी बल्लेबाजी में कमी रही

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम के बल्लेबाजों से काफी निराश दिखाई दिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 मैच में भी भारतीय टीम की बैटिंग फ्लॉप रही.

Hardik Pandya (Photo Credit: Twitter/JIO)

जॉर्जटाउन (गुयाना), 7 अगस्त: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम के बल्लेबाजों से काफी निराश दिखाई दिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 मैच में भी भारतीय टीम की बैटिंग फ्लॉप रही. भारतीय गेंदबाजों ने काफी हद तक मैच पर काबू पा लिया था लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए और वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd T20 2023: निकोलस पूरन के 67 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने अंतिम क्षणों में 2 विकेट से दर्ज की जीत, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त

टीम की फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही टीम को मैच में बनाए रखा. खासतौर पर 16वें और 17वें ओवर में दो रन देकर भारत ने चार विकेट लेकर मेजबान टीम को बैकफुटपर धकेल दिया, लेकिन एक छोटा टोटल डिफेंड कर रही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, “अगर मैं सच कहूं तो हमारी बल्लेबाजी में कमी रही, हम अच्छी बैटिंग कर सकते थे। 160-170 अच्छा टोटल होता.” बात अगर स्कोर की करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया तिलक वर्मा के अर्धशतक की मदद से 152 रन बना पाई। जवाब में मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड