क्रिकेट

Ind vs WI, CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले कैरेबियाई टीम को बड़ा झटका, आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया को होगा फायदा

वर्ल्ड कप में भारत से भिडंत से पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लग गया है. 34वें मैच से पहले कैरेबियाई टीम के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोटिल होने के कारण पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है. दरअसल आंद्रे रसेल को चोट लग गई है. जिसके कारण वह अब वह पूरे दौरे में नहीं खेल सकेंगे.

Ind vs WI, CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले कैरेबियाई टीम को बड़ा झटका, आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया को होगा फायदा
आंद्रे रसेल (Photo Credits: Getty)

Ind vs WI, ICC World Cup 2019: वर्ल्ड कप (World Cup) में भारत से भिडंत से पहले वेस्टइंडीज (West Indies) टीम को बड़ा झटका लग गया है. 34वें मैच से पहले कैरेबियाई टीम के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) चोटिल होने के कारण पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है. दरअसल आंद्रे रसेल को चोट लग गई है. जिसके कारण वह अब वह पूरे दौरे में नहीं खेल सकेंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक आंद्रे रसेल की जगह सुनील एमब्रिस को टीम में लाया गया है. हालांकि एमब्रिस बल्लेबाज हैं इसलिए आंद्रे रसेल की कमी टीम को आने वाले सभी मैचों में खालने वाली है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ में वे नहीं खेल पाए थे. हालांकि रसेल बांग्लादेश के खिलाफ खेले जरूर लेकिन पूरे मैच में दर्द के कारण मैदान से अंदर बाहर होते रहे. अंत में अंपायर को उन्हें चेतावनी भी देनी पड़ी थी.

यह भी पढ़े- चौकाने वाला खुलासा: वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे कोच मिकी आर्थर

अब तक के वर्ल्ड कप मुकाबले में आंद्रे रसेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने बतौर बल्लेबाज तीन पारियों में 12 के औसत से सिर्फ 36 रन बनाए हैं. इसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं. जबकि बतौर गेंदबाद रसेल के नाम 4 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं.

आपको याद दिला दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल को प्लेयर ऑफ ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. रसेल ने इस सीजन में 510 रन 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने 11 विकेट भी चटकाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).