क्रिकेट

IND vs WI 3rd T20, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्‍स की पिच टी20 मैच के लिहाज से अच्‍छी तरह तैयार की गई है. यहां टर्न और बाउंस दोनों देखने को मिल सकता है. इस पिच पर 140-150 के बीच का स्‍कोर विजयी बन सकता है. आखिरी मैच में भी जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा ओस पड़ने की उम्मीद है. गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है. इस कारण टॉस काफी महत्‍वपूर्ण हो गया है.

IND vs WI 3rd T20, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्‍टइंडीज (West Indies) के बीच आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Garden) पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 Series) का तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. आखिरी मुकाबले में विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया हैं. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज (ODI Series) के बाद टी20 सीरीज पर भी अपना कब्‍जा कर लिया हैं और अब टीम इंडिया की नजर वेस्‍टइंडीज को 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने पर होगा. IND vs WI 3rd T20: तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली-ऋषभ पंत हुए बाहर

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में है. वहीं वेस्टइंडीज की अगुवाई कायरन पोलार्ड कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्‍स की पिच टी20 मैच के लिहाज से अच्‍छी तरह तैयार की गई है. यहां टर्न और बाउंस दोनों देखने को मिल सकता है. इस पिच पर 140-150 के बीच का स्‍कोर विजयी बन सकता है. आखिरी मैच में भी जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा ओस पड़ने की उम्मीद है. गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है. इस कारण टॉस काफी महत्‍वपूर्ण हो गया है.

कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में टीम इंडिया आज वेस्‍टइंडीज का क्‍लीन स्‍वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं, वेस्‍टइंडीज आज अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी. तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए जा सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्‍लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्‍तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्‍नोई, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और आवेश खान.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).