IND vs WI 3rd ODI Match: तीसरे वनडे से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, CSK के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की टीम इंडिया में एंट्री, प्लेइंग XI में बदलाव तय

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज के अंतिम मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किए जाने की खबर सामने आई है.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 3rd ODI 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार यानी 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड ए (PCA International Cricket Stadium, Ground A) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज के अंतिम मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किए जाने की खबर सामने आई है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

दूसरे वनडे में चोटिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस होने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. वह अपने पूरे 10 ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर सके और सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी करने के बाद बाहर हो गए. मैच के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया था कि मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है. आगे की जांच और रिकवरी के लिए उन्हें बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भेजा जाएगा.

अंशुल कंबोज को मिला मौका

प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने कथित तौर पर अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में शामिल करने का फैसला किया है. अंशुल उस समय इंडिया-ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ रेड-बॉल मैच खेल रहे थे, लेकिन टीम इंडिया से बुलावा मिलने के बाद वह तुरंत न्यू चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए.

अंशुल कंबोज ने घरेलू क्रिकेट और IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलने की संभावना जताई जा रही थी.

प्लेइंग इलेवन में सिराज और अंशुल के बीच मुकाबला

हालांकि टीम में शामिल होने के बावजूद अंशुल कंबोज का अंतिम एकादश में खेलना तय नहीं माना जा सकता. तीसरे वनडे में मोहम्मद सिराज भी प्लेइंग इलेवन में वापसी के बड़े दावेदार हैं. सिराज शुरुआती दोनों मुकाबलों में बेंच पर बैठे रहे थे. ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा की गैरमौजूदगी में सिराज को मौका मिलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है.

भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए इतिहास रच दिया था. कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने भी शतकीय पारी खेली. अब टीम इंडिया की नजर 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होने वाले तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी, जिसमें भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड