क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test 2019: पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में फ्लॉप होने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दूसरे टेस्ट मैच के पहली पारी में ही जमकर खेलते हुए जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में 55 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली.

IND vs WI 2nd Test 2019: पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
मयंक अग्रवाल (Photo Credits: Getty Images)

IND vs WI 2nd Test 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में फ्लॉप होने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने दूसरे टेस्ट मैच के पहली पारी में ही जमकर खेलते हुए जमैका (Jamaica) के सबीना पार्क (Sabina Park) स्टेडियम में 55 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली.

इस अर्द्धशतकीय पारी के बाद मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने कहा कि, ‘‘परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थी. मुझे लगा कि पहले सत्र में गेंद थोड़ी ज्यादा मूव कर रही थी. केमार रोच और जेसन होल्डर ने अच्छी गेंदबाजी की. यह आसान नहीं था क्योंकि पिच में काफी नमी थी. ’’ यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd Test 2019: विराट कोहली और मयंक अग्रवाल का शानदार अर्द्धशतक, टीम ने पहले दिन बनाए 264/5

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कल के दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए थे. टीम के लिए फिलहाल मैदान पर हनुमा विहारी नाबाद (42) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नाबाद (27) रन बनाकर जमे हुए हैं.

टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज के एल राहुल ने (13), चेतेश्वर पुजारा ने (06), उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने (24), कप्तान विराट कोहली (76) और मयंक अग्रवाल (55) हैं. वहीं वेस्टइंडीज के लिए कल कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).