IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत

निकोलस पूरन ने 43 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कप्तान पोलार्ड ने अंतिम ओवरों में कुछ चौके लगाए. लेकिन वेस्टइंडीज को उम्मीद होगी कि वे बीच के ओवरों में और अधिक रन बनाएंगे. वे इस बात से खुश होंगे कि उनके स्पिनर रोस्टन चेस, अकील हुसैन और फैबियन एलेन ने 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाबी हासिल की थी.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

कोलकाता: वनडे सीरीज (ODI Series) जीतने और पहले टी20 में विजयी शुरुआत करने के बाद, भारतीय टीम (Team India) शुक्रवार को ईडन गार्डन्स (Eden Garden) में दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. भारत ने पहला टी20 मैच को छह विकेट से जीत लिया और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. इंग्लैंड (England) को 3-2 से हराकर भारत पहुंची वेस्टइंडीज के लिए शुक्रवार का मैच करो या मरो वाला हो गया है. कीरोन पोलार्ड की टीम श्रृंखला को बराबर करने और दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होगी, वरना, उन्हें खाली हाथ ही घर वापसी करना होगा. IND vs WI 2nd T20: दूसरे टी20 मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

दूसरी ओर, भारत बुधवार को रवि बिश्नोई के पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच से खुश होगा. अपनी गुगली से बिश्नोई ने एक ही ओवर में रोस्टन चेज और रोवमैन पॉवेल को आउट कर मैच का रुख बदल दिया था, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से भी नवाजा गया था.

उन्होंने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए थे, जिसने भारत के लिए पहला टी20 जीतने का आधार तैयार किया. वर्ष के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले बिश्नोई का प्रदर्शन भारतीय टीम प्रबंधन को खुश करने वाला है.

बल्लेबाजी के मोर्चे पर, रोहित शर्मा द्वारा बेहतर शुरुआत देने और सूर्यकुमार यादव के लक्ष्य का पीछा करने के बावजूद, भारत को उम्मीद होगी कि बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा. वेस्टइंडीज के लिए, उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पहले मैच से और बेहतर करने की जरूरत होगी.

निकोलस पूरन ने 43 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कप्तान पोलार्ड ने अंतिम ओवरों में कुछ चौके लगाए. लेकिन वेस्टइंडीज को उम्मीद होगी कि वे बीच के ओवरों में और अधिक रन बनाएंगे. वे इस बात से खुश होंगे कि उनके स्पिनर रोस्टन चेस, अकील हुसैन और फैबियन एलेन ने 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाबी हासिल की थी.

दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को एक समान मुकाबला देखने को मिलेगा. भारत के लिए एक जीत उनकी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाएगी, जबकि वेस्टइंडीज अपनी गलतियों को सुधारने और मेजबान टीम के विजयी रथ को रोकने का प्रयास करेगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय टीम: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, अवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई.

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलेन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, डैरेन ब्रावो, शाई होप , रोस्टन चेज और हेडन वॉल्श.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट