क्रिकेट

IND vs WI 2nd T20: आज होगा टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 112 पारियों में 3237 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 4 शतक और 26 अर्धशतक निकले है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं.

IND vs WI 2nd T20: आज होगा टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (Photo Credits: PTI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच आज शाम 7 बजे से कोलकाता (Kolkata) में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा हैं. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज (ODI Series) में वेस्टइंडीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीत लेती है तो यह उसकी टी20 इंटरनेशनल में 100वीं जीत होगी. IND vs WI 2nd T20: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 महामुकाबला आज, इन धुरंधरों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 112 पारियों में 3237 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 4 शतक और 26 अर्धशतक निकले है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. कोहली के बल्ले से 3244 रन निकले हैं. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 3299 रन के साथ टॉप पर हैं. रोहित यदि मैच में 63 रन और बना लेते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

केएल राहुल की गैरमौजूदगी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्‍तानी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों और गेंदबाजों को अच्छी-खासी मदद मिल सकती है. स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली पारी का औसत स्कोर 148 है जबकि दूसरी पारी का औसत 124 है. ऐसे में टॉस बड़ी भूमिका निभाएगी.

हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में अबतक 18 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को अबतक 11 मुकाबलों में हराया है, वहीं वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 6 टी20 में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 1 मैच ड्रा रहे हैं. वहीं दोनों टीमों के बीच पिछले 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत ने 6 मैच जीते जबकि वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता.

मैच                                18

टीम इंडिया                 11

वेस्टइंडीज                  06

ड्रा                                  01

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 18 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा.

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल.

वेस्टइंडीज

कायरन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप कप्तान), फैबियन एलन, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शेल्डन कॉटरेल, ब्रेडन किंग, रोवमैन पॉवेल, काइल मायर्स, ओडियन स्मिथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).