IND vs WI 2nd ODI, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हुई हैं. दूसरे वनडे में ईशान किशन को आराम दिया जा सकता हैं. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे 11 फरवरी को को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 16 फरवरी से खेली जाएगी.

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (Photo Credits: PTI)

मुंबई: रविवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे कल खेला जाएगा. टीम इंडिया कल अगर जीत गई तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कल का मैच करो या मरो का मैच होगा. वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए कल का मुकाबला किसी भी कीमत पर जीतना होगा. IND vs WI ODI Series: पहले वनडे में रोहित शर्मा ने तोड़ा इन बड़े दिग्गजों का ये खास रिकॉर्ड, यहां पढ़ें पूरी खबर

पहले वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज को महज 176 रनों पर समेत दिया. टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा युजवेंद्र चहल ने चार विकेट चटकाए. वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने तीन सफलताएं अपने नाम कीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया.

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में है. वहीं वेस्टइंडीज की अगुवाई कायरन पोलार्ड कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हुई हैं. दूसरे वनडे में ईशान किशन को आराम दिया जा सकता हैं. टीम इंडिया में वापसी के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें टीम को साल 2022 की पहली वनडे और टी-20 सीरीज जिताने पर होगी. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे 11 फरवरी को को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 16 फरवरी से खेली जाएगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट