IND vs WI: T-20 मैच शुरू, टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कर रहा भारत
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है
कोलकाता: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत में दोनों टीमों के बीच यह पहली टी-20 सीरीज है. मेजबान टीम के लिए क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं जबकि चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे.
मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थॉमस, खैरी पिएरे, फाबियान एलान अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Live Cricket Streaming and Score Ind vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज 2018 के पहले टी-20 मैच को आप Hotstar और YuppTV पर देख सकते हैं लाइव
भारतीय खिलाड़ी
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद
वेस्टइंडीज खिलाड़ी
कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, शाई होप, डारेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल और ओशाने थॉमस.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

