IND vs WI 1st T20: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 महामुकाबला आज, इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें

टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के मैच आज यानी 16, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे. टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच आज भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्‍टइंडीज (West Indies) के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज (T20 Series) का पहला मैच कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम इंडिया की नजर अब वनडे के बाद टी20 सीरीज पर होगी. इससे पहले टीम इंडिया ने मेहमान वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज (ODI Series) में 3-0 से मात दी थी. पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े-बड़े बदलाव हो सकते हैं. IND vs WI 1st T20, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के मैच आज यानी 16, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे. टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच आज भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट में वेस्‍टइंडीज की टीम मजबूत है और वो यहां टीम इंडिया पर हावी होना जरूर चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

ऋषभ पंत

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. टी20 में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया हैं. ये पंत का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा. पंत का स्ट्राइक रेट भी 150 का है. टी20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज ने दो अर्धशतक जड़ चुके है. टी20 में अगर पंत का बल्ला जला तो कोहराम मचा देंगे.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में टीम में डेब्यू किया है. सूर्यकुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. सूर्या ने सिर्फ 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 163 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सूर्यकुमार यादव को सिर्फ एक वनडे खेलने का मौका मिला था. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव पर होगी.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल में भी रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी की थी. नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिश्नोई को 4 करोड़ में खरीदकर उनकी अहमियत बयां कर दी. अब उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी जगह मिल गई है. बिश्नोई को वनडे और टी20, दोनों टीमों में जगह मिली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ रवि बिश्नोई कोहराम मचा सकते हैं.

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड