IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Weather Update: वानखेड़े में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मुंबई के मौसम का हाल

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से भारत को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. संजू सैमसन की खराब फॉर्म के चलते उनकी जगह ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा सकता है. मध्य क्रम में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं.

भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और यूएसए का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से भारत को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. संजू सैमसन की खराब फॉर्म के चलते उनकी जगह ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा सकता है. मध्य क्रम में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं.

यूएसए की टीम में कप्तान मोनांक और एंड्रीज गौस बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे. इसी प्रकार सैतेजा मुक्कामल्ला और शयान जहांगीर पर मध्य क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. इसी तरह टीम की गेंदबाजी सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजने के अनुभव पर काफी हद तक निर्भर करेगी.

टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs USA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. ऐसे में भारतीय टीम इस बार भी अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. इसी तरह USA टीम भी भारतीय टीम को चौंकाने का प्रयास करेगी. ऐसे में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 212.41 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 मैचों में 276 रन अपने नाम किए हैं. यूएसए से मुक्कामल्ला ने पिछले 10 मैचों में 376 रन बनाए हैं. कप्तान मोनांक पटेल 10 मैचों 367 रन बनाने में सफल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, मिलिंद कुमार 6 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

मुंबई के मौसम का हाल (Mumbai Weather Update)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए मुंबई से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. गूगल वेदर और अन्य विश्वसनीय मौसम पोर्टल्स के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को मुंबई का मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. मैच के दिन बारिश की संभावना शुन्य प्रतिश्त दर्ज की गई है। दिन के समय खिली हुई धूप रहने का अनुमान है, जिससे तापमान 30°C तक जा सकता है. वहीं, शाम के समय जब मैच शुरू होगा, तब आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा. यानी प्रशंसकों को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवरों का रोमांच देखने को मिलेगा. हवा की गति लगभग 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर रहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 3rd Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

संयुक्त राज्य अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Preview: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\