IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है.
Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी यूएसए, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.
भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs USA T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)
अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा T20 फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में इस समय पहले पायदान पर काबिज हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं.
कुलदीप यादव: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की है. तिरुवनंतपुरम की पिच पर स्पिनर्स को मदद देखने को मिली है. इन परिस्थितियों में कुलदीप यादव विकेट निकालने में सक्षम हैं.
मोनांक पटेल: यूएसए के कप्तान और स्टार बल्लेबाज मोनांक पटेल ने पिछले सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मैच में भी मोनांक पटेल शुरूआती ओवर्स में पारी को तेज शुरूआत दे सकते हैं.
सौरभ नेत्रावलकर: यूएसए के घातक तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर अनुभवी गेंदबाज है. सौरभ नेत्रावलकर अपनी गेंदबाजी में मिश्रण के लिए जाने जाते हैं. सौरभ नेत्रावलकर इस मैच में डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 3rd Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.
संयुक्त राज्य अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.