IND vs SL Test Series 2022: पहले टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. अश्विन ने 84 टेस्ट मैचों में अब तक 430 विकेट लिए हैं. बल्लेबाजी में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं और उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक भी दर्ज हैं.

आर अश्विन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच कल यानी 4 मार्च से टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज हो रहा है. जबकि दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से बेंगलुरु (Bengaluru) में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जो बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं. एक तरफ जहां ये टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा, वहीं टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन आर अश्विन अगर खेले तो वो भी एक खास रिकॉर्ड के करीब हैं. IND vs SL Test Series 2022: अपने 100वें टेस्ट में इतिहास रचने के बेहद करीब विराट कोहली, यहां पढें पूरी खबर

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 4 मार्च सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जो बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं. एक तरफ जहां ये टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा, वहीं टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन आर अश्विन अगर खेले तो वो भी एक खास रिकॉर्ड के करीब हैं.

श्रीलंका के खिलाफ अगर आर अश्विन इन दोनों टेस्ट मैचों में खेलते हैं तो निश्चित रूप से कुछ बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं. दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने 84 टेस्ट में 24.38 की औसत के साथ 430 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान अश्विन ने 30 बार फाइव विकेट हॉल लिए हैं. वह अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) के बाद टीम इंडिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अगर अश्विन ऐसा करने में सफल रहे तो वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. अश्विन ने 84 टेस्ट मैचों में अब तक 430 विकेट लिए हैं. बल्लेबाजी में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं और उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक भी दर्ज हैं.

भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

अनिल कुंबले - 619 विकेट

कपिल देव - 434 विकेट

रविचंद्रन अश्विन - 430 विकेट

हरभजन सिंह - 417 विकेट

ईशांत शर्मा - 311 विकेट

टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया की नजर श्रीलंका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज पर हैं. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कल से मोहाली में और दूसरा टेस्ट 12-16 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और ऋषभ पंत की वापसी हुई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड