क्रिकेट

IND vs SL T20 Series: टी20 सीरीज में इन गेंदबाजों पर होगी सबकी नजर, क्रीज पर ही बल्लेबाजों के कांप जाएंगे पांव

तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चूका हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज के लिए युवा आलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है. श्रीलंका के खिलाफ इन खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

IND vs SL T20 Series: टी20 सीरीज में इन गेंदबाजों पर होगी सबकी नजर, क्रीज पर ही बल्लेबाजों के कांप जाएंगे पांव
टीम इंडिया (Photo: Facebook)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) साल 2023 की शुरुआत श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ घरेलू सीरीज़ों से करेगी. दोनों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल (T20I) और तीन वनडे (ODI) मैचों की सीरीज खेली जाएंगी. टी20 सीरीज (T20 Series) की शुरुआत 3 जनवरी से होगी. वहीं वनडे सीरीज (ODI Series) की शुरूआत 10 जनवरी से होगा. बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से दोनों ही सीरीज़ों के लिए टीम का एलान 27 दिसंबर को कर दिया. टी20 सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कमान सौंपी गई हैं.

टी20 सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ी को आराम दिया गया है. टी20 सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं. वहीं, वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा नियमित कप्तान के रूप में दिखाई देंगे. वनडे में केएल राहुल की जगह हार्दिक पांड्या को उपकप्तानी की जिमेदारी सौंपी गई हैं. IND vs SL T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में इन बल्लेबाजों पर होगी सबकी निगाहें, बल्ले से मचा सकते हैं कोहराम

इन गेंदबाजों पर होगी सबकी नजर-

अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया हैं. टी20 क्रिकेट में अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. अर्शदीप सिंह ने 21 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं. अर्शदीप सिंह ने 21 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 33 विकेट झटके हैं. इस दौरान अर्शदीप सिंह की इकॉनमी 8.17 जबकि स्ट्राइक रेट 13.3 की रही है. इसके अलावा अर्शदीप सिंह की औसत 18.12 रही है.

हर्षल पटेल

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की जिन्हें सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बड़े भरोसे के साथ टीम इंडिया में शामिल किया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हर्षल पटेल के नाम 27 विकेट दर्ज हैं. श्रीलंका का सीरीज हर्षल पटेल के लिए काफी अहम हैं. हर्षल पटेल के हाल ही के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पटेल ने अपने आखिरी 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 4 विकेट्स ही झटके हैं.

शिवम मावी

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना डेब्यू कर सकते हैं. आईपीएल स्टार शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में 6 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया. शिवम मावी ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया है और अब बारी है टीम इंडिया के लिए कमाल करने की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).