क्रिकेट

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, जो रूट के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. भारत और श्रीलंकाके बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, जो रूट के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका
शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd Test Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 अगस्त से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और अब दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. वहीं धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सीरीज बराबर करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 2nd Test Match Preview: कोलंबो में कल से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. भारत और श्रीलंकाके बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब गिल की नजर बल्ले से बड़ी पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताने के साथ-साथ कई व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने पर होगी.

गॉल टेस्ट में शुभमन गिल का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था. पहली पारी में वह 16 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में भारतीय कप्तान दमदार वापसी करना चाहेंगे.

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं गिल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुभमन गिल और इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों के नाम पांच-पांच शतक दर्ज हैं. अगर गिल दूसरे टेस्ट में शतक जड़ते हैं तो वह छह शतकों के साथ इस WTC चक्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और जो रूट को पीछे छोड़ देंगे.

1000 WTC रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर

शुभमन गिल मौजूदा WTC चक्र में 1000 रन पूरे करने से महज 26 रन दूर हैं. उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की शानदार औसत से 974 रन बनाए हैं. इस समय WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जो रूट (1174) और हैरी ब्रूक (1147) उनसे आगे हैं. 26 रन बनाते ही गिल इस सूची में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे.

टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने का भी मौका

भारतीय कप्तान के पास टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने का भी सुनहरा अवसर है. गिल ने अब तक 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं. ऐसे में उन्हें 3000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.

सीरीज जीत पर होगी टीम इंडिया की नजर

भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि युवा स्पिनर मानव सुथार ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की नजरें सीरीज बराबर करने पर होंगी.

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2026 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).