IND vs SL, CWC 2019: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले से पहले पढ़ें वर्ल्ड इतिहास में किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, देखें आंकड़े

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 44वें मुकाबले में शनिवार यानि 6 जुलाई को भारतीय टीम का सामना श्रीलंका के साथ है. यह मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. अगर बात करें दोनों टीमों के बीच अब तक हेड टू हेड मुकाबलों में हार और जीत के बारे में तो इस प्रकार है-

विराट कोहली और दिमुथ करुणारत्ने (Photo Credits: Getty Images)

IND vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 44वें मुकाबले में शनिवार यानि 6 जुलाई को भारतीय टीम (Indian Team) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. यह मैच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जाएगा. अगर बात करें दोनों टीमों के बीच अब तक हेड टू हेड मुकाबलों में हार और जीत के बारे में तो इस प्रकार है-

भारत बनाम श्रीलंका के बीच हुए वनडे मैचों के आंकड़े:

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के बीच अब तक 158 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 90 मैचों में जीत दर्ज की है, और श्रीलंकन टीम ने 56 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दोनों टीमों के बीच 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला और 1 मैच टाई रहा.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: बाबर आजम ने तोडा जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड, बनें पाकिस्तान के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत बनाम श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप के आंकड़े:

भारत बनाम श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप में अब तक 7 बार आमने-सामने हो चूकी है. इन मुकाबलों में भारत 3 और श्रीलंका 4 वार जीत दर्ज करने में सफल रही, वहीं इन दोनों का 1 मुकाबला रद्द रहा.

बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम अब तक अपने 8 मुकाबलों में 6 जीत, 1 हार और 1 मैच रद्द होने की वजह से 13 (+0. 811) अंको के साथ जहां पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंकाई टीम अपने 8 मुकाबलों के बाद 3 जीत, 3 हार और 2 मैच रद्द होने की वजह से 8 (-0.934) अंको के साथ 6 वें स्थान पर स्थित है, और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चूकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट