IND vs SL 2nd ODI Live Score: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 215 रनों के स्कोर पर किया ढेर, कुलदीप यादव-मोहम्मद सिराज ने की शानदार गेंदबाजी

इसके बाद, अक्षर ने धनंजय डी सिल्वा (0) को क्लीन बोल्ड कर अपना शिकार बनाया. नुवानिडु के रूप में श्रीलंका को बाद और अधिक परेशानी हुई, जब वह अपने पचास तक पहुंचने के बाद रन आउट हो गए, क्योंकि शुभमन गिल ने मिड-विकेट से तेज थ्रो कर उन्हें पवेलियन भेज दिया.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता: मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) (3/30) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) (3/51) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 215 रनों पर ढेर कर दिया. सिराज और कुलदीप के अलावा, उमरान मलिक (Umran Malik) ने सात ओवर में 2/48 विकेट, जबकि अक्षर पटेल (Axar Patel) ने पांच ओवर में 1/16 एक विकेट हासिल किया.

श्रीलंका अच्छा चल रहा था, जिसमें डेब्यू करने वाले नुवानिडू फर्नांडो (50) ने डेब्यू पर अर्धशतक लगाया और कुसल मेंडिस के साथ 73 रन की साझेदारी की. लेकिन 17वें ओवर से स्पिन की शुरूआत ने उन्हें 102/2 से 126/6 कर दिया. श्रीलंका को 200 के पार ले जाने में वानिन्दु हसरंगा, डुनिथ वेल्लेज और कसुन राजिथ ने कुछ शानदार शॉट खेले. IND vs SL 2nd ODI Live Score: कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका की पारी 215 रनों पर सिमटी

टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरे भारत के सिराज और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की. हालांकि इस दौरान श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कुछ बाउंड्रियां भी लगाई.

लेकिन सिराज ने फर्नांडो (20) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. नुवानिडु धैर्य से खेलते हुए स्लिप कॉर्डन के ऊपर अपने ड्राइव और अपर कट के माध्यम से उमरान को चौके लगाए. लेकिन, चाइनामैन कुलदीप ने मेंडिस (34) को एलबीडब्ल्यू कर अपना पहला विकेट हासिल किया. मेंडिस ने रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर के फैसले को नहीं बदल सके.

इसके बाद, अक्षर ने धनंजय डी सिल्वा (0) को क्लीन बोल्ड कर अपना शिकार बनाया. नुवानिडु के रूप में श्रीलंका को बाद और अधिक परेशानी हुई, जब वह अपने पचास तक पहुंचने के बाद रन आउट हो गए, क्योंकि शुभमन गिल ने मिड-विकेट से तेज थ्रो कर उन्हें पवेलियन भेज दिया.

कुलदीप का अच्छा दिन तब जारी रहा, जब उन्होंने कप्तान दासुन शनाका का लेग स्टंप उड़ा दिया, जो स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे और फिर अपनी गुगली पर चरिथ असलंका को सॉफ्ट कैच कर अपना तीसरा विकेट लिया.

हसरंगा ने कुलदीप पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा, लेकिन वह उमरान की शॉर्ट आफ लेंथ गेंद को खेलने में नाकाम रहे. करुणारत्ने ने उमरान पर तीन चौके मारे, लेकिन वह बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच आउट हो गए.

सिराज की गेंद पर वेल्लेज ने 34 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी पारी को लंबी नहीं कर सके और पॉइंट पर कैच आउट हो गए. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 39.4 ओवर में लाहिरू कुमारा (0) को सीधी गेंद पर बोल्ड कर श्रीलंका को 215 पर समेटने का काम किया. भारत को अब सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिए 216 रनों की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट