Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा की जगह ले सकता है ये दिग्गज खिलाड़ी, कप्तान विराट कोहली सौंप सकते हैं ओपनिंग का जिम्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं. मयंक के बल्ले से बड़े रन निकल रहे है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मयंक ने पहली पारी में 150 रन की तूफानी पारी खेली थी. दूसरी पारी में भी मयंक ने 62 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका दौरे पर भी मयंक को मौका मिल सकता है.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 26 दिसंबर से तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज (Series) खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था. इस सीरीज में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया था. Ind Vs SA Test Series 2021-22: वो तीन खिलाड़ी जो विराट कोहली के लिए हो सकते हैं Trump Card, दक्षिण अफ्रीका की लगा सकते है लंका
बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए टीम की सबसे पहली पसंद होंगे. लेकिन रोहित शर्मा का बल्ला एक भी मैच में नहीं चला तो उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है. हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में मयंक अग्रवाल ने जिस प्रकार की बल्लेबाजी की हैं उससे पूरी दुनिया में उनका नाम हो गया है. जहां बड़े-बड़े बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे थे वहां आकर मयंक ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की और बड़े रन बटोरे.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं. मयंक के बल्ले से बड़े रन निकल रहे है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मयंक ने पहली पारी में 150 रन की तूफानी पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में भी मयंक ने 62 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका दौरे पर भी मयंक को मौका मिल सकता है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे. चार मैचों की टी20 सीरीज अगले साल उचित समय पर खेली जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

