Ind Vs SA Test Series 2021-22: टीम इंडिया के ये धुरंधर खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली ने अब तक 97 टेस्ट मैच खेले हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वह 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अब तक केवल 11 भारतीय खिलाड़ियों ने 100 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं.
मुंबई: बुधवार को टीम इंडिया (Team India) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के दौरे पर रवाना हो गई. टीम इंडिया को 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा. बीसीसीआई (BCCI) ने पिछले दिनों टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था. इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. टीम इंडिया विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया के कुछ धुरंधर अनोखे रिकॉर्ड बना सकते हैं. Ind Vs SA Test Series 2021-22: ईशांत शर्मा पर लटक रही है तलवार, खुद को नहीं किया साबित तो मोहम्मद सिराज जल्द ले सकते हैं उनकी जगह
ये धुरंधर बना सकते हैं अनोखे रिकॉर्ड-
विराट कोहली
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली ने अब तक 97 टेस्ट मैच खेले हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वह 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अब तक केवल 11 भारतीय खिलाड़ियों ने 100 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किंग कोहली टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन भी पुरे कर सकते हैं. 8000 रन पुरे करने के लिए विराट को 199 रनों की जरूरत हैं. यह कारनामा करने वाले विराट कोहली छठवें में भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.
अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य रहाणे को मौका दिया गया हैं. अगर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य रहाणे ने 205 रन बना लिए, तो वे टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे. अबतक अजिंक्य रहाणे ने 79 टेस्ट मैचों में 4795 रन बनाए हैं.
आर अश्विन
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अश्विन ने 23 विकेट चटकाने में कामयाब रहे, तो वह भारत की तरफ से सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. अश्विन ने अब तक 81 मैचों में 427 विकेट अपने नाम दर्ज कर चुके हैं.
साउथ अफ्रीका इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

