IND vs SA ODI Series: दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिला मौका

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है. भारत 49 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 39 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है. प्रत्येक टीम को एक मैच जीतने के लिए दस अंक मिलते हैं. वहीं, एक टाई या कोई परिणाम न आने पर पांच अंक दिए जाते हैं.

दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने भारत (India) के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के लिए टीम का ऐलान किया है. टीम में पहली बार हरफनमौला खिलाड़ी मार्को जेनसेन (Marco Jensen) को जगह दी गई है. जेनसेन ने हाल ही में सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था और दूसरी पारी में 4/55 विकेट लिए थे. वहीं, उन्होंने पहली पारी में बल्ले से योगदान भी दिया था. IND vs SA 2nd Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट, देखें हेड टू हेड आंकड़े

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने रविवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वह चोट से उबर नहीं पाए हैं.

सीएसए संयोजक विक्टर म्पित्सांग ने एक बयान में कहा, "यह एक बहुत ही शानदार टीम है और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वे क्या कर पाते हैं. हमारे कई खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का बेहतरीन मौका है और यह युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी श्रृंखला होगी. उन्होंने टेम्बा बावुमा और कोच मार्क बाउचर को श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं दी हैं."

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है. भारत 49 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 39 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है. प्रत्येक टीम को एक मैच जीतने के लिए दस अंक मिलते हैं. वहीं, एक टाई या कोई परिणाम न आने पर पांच अंक दिए जाते हैं.

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, मार्को जेनसेन, जेनमैन मलान, सिसांडा मगला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डूसन और काइल वेरेने.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Australia 1st ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड