IND vs SA ODI Series 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अनिल कुंबले ने 40 मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान अनिल कुंबले 2 बार पारी में 4 विकेट भी ले चुके हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs SA ODI Series: बुधवार को टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए रवाना हो गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर से होने वाली हैं. सीरीज का पहला मुकाबला डर्बन (Durban) में खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. Rohit Sharma Stats: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आंकड़ों पर एक नजर

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के कंधों पर हैं. वहीं, टीम में कई नए चहरों को भी मौका दिया गया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के इन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

अनिल कुंबले: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अनिल कुंबले ने 40 मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान अनिल कुंबले 2 बार पारी में 4 विकेट भी ले चुके हैं.

हरभजन सिंह: इस लिस्ट में अनिल कुंबले के बाद पूर्व स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम दर्ज है. हरभजन सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 वनडे मैच खेलते हुए 31 विकेट अपने नाम किए हैं. हरभजन सिंह का बेस्ट 27 रन देकर 3 विकेट है.

जवागल श्रीनाथ: इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ तीसरे पायदान पर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जवागल श्रीनाथ ने 33 मैच खेलते हुए 28 विकेट अपने नाम किए थे.

कुलदीप यादव: इस लिस्ट में टीम इंडिया के घातक गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम चौथे नंबर पर है. कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 वनडे मैच खेलते हुए 26 विकेट चटकाए हैं. इस बार भी कुलदीप यादव सीरीज में अच्छा करते हैं तो इस लिस्ट में ऊपर आ सकते हैं.

वेंकटेश प्रसाद: इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद पांचवें नंबर पर है. वेंकटेश प्रसाद ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 वनडे मैच खेलते हुए 25 विकेट अपने नाम किए हैं.

बता दें कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, इस दौरे का आगाज 10 दिसंबर को टी20 मैच के साथ होगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 12 और 14 दिसंबर को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड