IND vs SA ODI Series 2023: कल से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां जानें पूरा शूड्यूल, मैच टाइमिंग और वेन्यू समेत फुल डिटेल्स

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 और वनडे मैचों के बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी हैं. इस सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच कल यानी 17 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे. IND vs SA ODI Series 2023: सूर्याकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में भिड़ेंगी. टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है.

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में पहला वनडे खेला जाएगा. वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इसके बाद दोनों मुकाबले शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले के बाद सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला 19 और 21 दिसंबर को खेला जाएगा.

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक फ्री में डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर सभी मैच लाइव देख सकेंगे.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे- 17 दिसंबर - जोहान्सबर्ग

दूसरा वनडे- 19 दिसंबर- गकेबेरहा

तीसरा वनडे- 21 दिसंबर- पार्ल.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 और वनडे मैचों के बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी हैं. इस सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया: ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप.

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिने और लिजाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू