IND vs SA Head To Head In ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी; देखें हेड टू हेड आंकड़ें

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 13 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. टीम इंडिया ने महज 6 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. साउथ अफ्रीका ने भी टीम इंडिया के खिलाफ 6 वनडे सीरीज जीती है, जबकि एक सीरीज ड्रा रहा हैं. पिछली 5 वनडे सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 3 और टीम इंडिया ने 2 वनडे सीरीज जीती है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच कल यानी 21 दिसंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे.

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है. Team India: बतौर भारतीय कप्तान इन दिग्गजों ने लगातार जीते हैं इंटरनेशनल मुकाबले, यहां देखें पूरी लिस्ट

साउथ अफ्रीका में बतौर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस बार दौरे का काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग के मैदान पर अफ्रीकी टीम को पहले वनडे में 8 विकेट सेहराया. इस जीत के बाद अब केएल राहुल बतौर कप्तान लगातार इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 21 दिसंबर को पार्ल में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. दूसरे वनडे में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थीं.

हेड टू हेड आंकड़ें

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 93 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ 51 वनडे मैच जीते हैं. 3 मैच में रिजल्ट नहीं निकला है. इस मामले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 13 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. टीम इंडिया ने महज 6 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. साउथ अफ्रीका ने भी टीम इंडिया के खिलाफ 6 वनडे सीरीज जीती है, जबकि एक सीरीज ड्रा रहा हैं. पिछली 5 वनडे सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 3 और टीम इंडिया ने 2 वनडे सीरीज जीती है.

टीम इंडिया: ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप.

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिने और लिजाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड