IND vs SA 3rd Test: आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस खतरनाक गेंदबाज को मिल सकता हैं मौका, अब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की खैर नहीं

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस बार टीम के पास ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका है. इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन (Cape Town) में कल से खेला जाएगा. ये सीरीज पहले से 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का निर्णायक मुकाबला कल से शुरू होने वाला है. आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) चोट के चलते तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. IND vs SA Test Series: पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

तीसरे और आखिरी टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिल सकता हैं. उमेश यादव का तीसरे टेस्ट में खेलना लगभग तय है. मोहम्मद सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की थीं. दूसरी पारी में तो वह केवल छह ओवर ही कर पाए थे. जिसके बाद जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर पर काफी दवाब आ गया था और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आराम से मैच जीत लिया.

उमेश यादव काफी घातक गेंदबाज हैं. उमेश यादव ने टीम इंडिया के लिए 50 टेस्ट मैचों में 156 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 बार तीन विकेट शामिल हैं. वहीं, 75 वनडे मैचों में उन्होंने 106 विकेट लिए हैं. वह टीम इंडिया की तरफ से तीनों फॉर्मेट खेलते आए हैं. दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने मैच में कोहराम मचा दिया है. जसप्रीत बुमराह की गेंदों को खेलना साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है.

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस बार टीम के पास ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका है. इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड