IND vs SA 3rd Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट, देखें हेड टू हेड आंकड़े
तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिल सकता हैं. मोहम्मद सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की थीं. दूसरी पारी में तो वह केवल छह ओवर ही कर पाए थे.
मुंबई: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली 7 विकेट से करारी हार के बाद अब टीम इंडिया (Team India) तीसरे और आखिरी मैच के लिए केपटाउन (Cape Town) पहुंच चुकी है. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन में कल से खेला जाएगा. ये सीरीज पहले से 1-1 की बराबरी पर है. दो टेस्ट मैच में हार-जीत के नए रिकॉर्ड बने हैं. ऐसे में तीसरा टेस्ट भी ऐतिहासिक होने जा रहा है. IND vs SA 3rd Test: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतने को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के लिए फतह हासिल करके पहली बार दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. केपटाउन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. अबतक यहां टीम इंडिया एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है.
तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिल सकता हैं. मोहम्मद सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की थीं. दूसरी पारी में तो वह केवल छह ओवर ही कर पाए थे.
हेड टू हेड आंकड़े
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अबतक 41 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग एक बराबर रहा है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को अबतक 15 मुकाबलों में हराया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 16 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 10 मैच ड्रा रहे हैं.
मैच 41
टीम इंडिया 15
दक्षिण अफ्रीका 16
ड्रा 10
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलना हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रासी वान डार डुसेन, टेम्बा भावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिदी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

