क्रिकेट

IND vs SA 3rd ODI, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

बता दें कि वनडे और टी20 के कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं. रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. केएल राहुल पहली बार वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. अब बचें आखिरी वनडे में केएल राहुल की कप्तानी पर सबकी निगाहें टिकी होगी.

IND vs SA 3rd ODI, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
टीम इंडिया (Photo Credits: Twiter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को केपटाउन (Cape Town) में खेला जाएगा. इससे पहले पार्ल में खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. ऐसे में उसके पास दौरे का अंत जीत के साथ करने और वनडे सीरीज में साख बचाने का आखिरी मौका है. टीम इंडिया ने पहला मैच 31 रन के अंतर से और दूसरा 7 विकेट से गंवाया. IND vs SA 2nd ODI: दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने दी टीम इंडिया को करारी शिकस्त, टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी गंवाई

केपटाउन में तकरीबन 2 साल लंबे अंतराल के बाद कोई वनडे मुकाबला खेला जाएगा. केपटाउन की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं. पिच पर उछाल और मूवमेंट दोनों शुरुआती ओवरों में होगा जो कि गेंदबाजों के लिए मददगार होगा और जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाएगा पिच बल्लेबाजों के मुफीद होती जाएगी.

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां केएल राहुल के हाथों में है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

बता दें कि वनडे और टी20 के कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं. रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. केएल राहुल पहली बार वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. अब बचें आखिरी वनडे में केएल राहुल की कप्तानी पर सबकी निगाहें टिकी होगी. सीमित ओवरों की तुलना में टेस्ट कप्तानी अधिक चुनौतीपूर्ण होती है और इन मैचों का प्रदर्शन राहुल की दावेदारी के खिलाफ जा सकता है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे खेला जाएगा. टॉस दोपहर 1.30 बजे होगा. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. टीम में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन की धमाकेदार वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों के पास अपनी क्रिकेट स्किल दिखाने का आखिरी मौका होगा. वहीं, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में तूफानी खेल दिखाने वाले कई घातक युवा प्लेयर्स को भी शामिल किया गया है. इनमें शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं.

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन:

टीम इंडिया: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वॉन डेर डुसेन, डेविड मिलर, वायने पारनेल, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, सिसांदा मगाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).