Ind vs SA 2nd Test, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला. अब पुजारा को दूसरे मैच में टीम से ड्रॉप भी किया जा सकता है. पुजारा की जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है. अय्यर ने हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से जोहानिसबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जाएगा. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया. टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने तीन-तीन विकेट चटकाए. Ind vs SA: पहला टेस्ट जीतने के बाद खुश हुए कप्तान विराट कोहली, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई डीन एल्गर कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला. अब पुजारा को दूसरे मैच में टीम से ड्रॉप भी किया जा सकता है. पुजारा की जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है. अय्यर ने हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अबतक 40 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग एक बराबर रहा है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को अबतक 14 मुकाबलों में हराया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 15 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 10 मैच ड्रा रहे हैं.

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट कल से जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Score Update: लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? द ओवल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच निर्णायक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG vs SL, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लंदन में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड