IND vs SA 2nd Test: पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे-चेतेश्वर पुजारा के खराब फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर रन बनने में असफल रहे. पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाए, वहीं अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Instagram/ajinkyarahane)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहली पारी में टीम इंडिया ने महज 202 रन ही बनाए हैं. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. IND vs SA 2nd Test Day 2: दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई, लंच ब्रेक तक टीम का स्कोर 102/4

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के खराब फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि दूसरी पारी में इन दोनों ही दिग्गजों को रन बनाने होंगे.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों ही इस वक्त काफी पतली लकीर पर हैं. हम सब इन दोनों ही खिलाड़ियों को काफी पसंद करते हैं. अब खुद को साबित करने के लिए इन दोनों दिग्गजों के पास एक पारी और बची है. अगर ये दोनों बल्लेबाज दूसरी पारी में रन बनाते हैं तो फिर इनके पास खुद की जगह बचाने का मौका रहेगा. दूसरी पारी में रन बनाने पर ही इनको अगले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाएगी.

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर रन बनने में असफल रहे. पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाए, वहीं अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरा टेस्ट मैच जोहांसबर्ग में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है.  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल