IND vs SA 2nd Test Day 4: बारिश ने चौथे दिन का पहला सत्र किया बर्बाद

चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका (118/2) के कप्तान डीन एल्गर और डूसन बल्लेबाजी के लिए तैयार थे. मैच में दो दिन शेष हैं, दक्षिण अफ्रीका को श्रृंखला को बराबर करने के लिए 122 रनों की आवश्यकता है, जबकि भारत को पहली सीरीज जीत के लिए आठ विकेट चाहिए.

वांडरर्स स्टेडियम (Photo Credits: Twitter/BCCI)

जोहान्सबर्ग: वांडर्स (Wanderers Stadium) में लगातार बारिश ने गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और भारत (India) के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का पहला सत्र बर्बाद कर दिया. जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में सुबह से बारिश हो रही है, जिसके कारण पिच को कवर करके रखा गया है. इस कारण चौथे दिन के शुरुआती सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद लंच की घोषणा कर दी गई. IND vs SA 2nd Test: दिनेश कार्तिक ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

मौसम पूवार्नुमान के अनुसार पूरे दिन गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि ताजा अपडेट में बताया गया है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1-4 बजे के बीच मौसम साफ हो सकता है.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के एक ट्वीट में कहा गया, "बारिश जारी है. वांडर्स में अभी तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आया है, क्योंकि बारिश लगातार खेल में खलल डाल रही है."

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर कहा, "बारिश ने वांडर्स में चौथे दिन के पहले सत्र को धो दिया है. उम्मीद करते हैं कि मौसम बेहतर होगा. हम जल्द ही और अपडेट के लिए वापस आएंगे."

चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका (118/2) के कप्तान डीन एल्गर और डूसन बल्लेबाजी के लिए तैयार थे. मैच में दो दिन शेष हैं, दक्षिण अफ्रीका को श्रृंखला को बराबर करने के लिए 122 रनों की आवश्यकता है, जबकि भारत को पहली सीरीज जीत के लिए आठ विकेट चाहिए.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम को शार्दुल ठाकुर (28) और हनुमा विहारी (नाबाद 40) के साथ चेतेश्वर पुजारा (53) और अजिंक्य रहाणे (58) के बीच 144 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी के बाद 240 की बढ़त बना ली थी. मेजबान टीम की ओर से कगिसो रबाडा, मार्को जेनसेन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए.

संक्षिप्त स्कोर :

भारत 202 और 266 (अजिंक्य रहाणे 58, चेतेश्वर पुजारा 53, कगिसो रबाडा 3/77, लुंगी एनगिडी 3/43) दक्षिण अफ्रीका 229 और 40 ओवर में 118/2 (डीन एल्गर 46 नाबाद, एडेन मार्करम 31, रविचंद्रन अश्विन 1/14, शार्दुल ठाकुर 1/24).

Share Now

संबंधित खबरें

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट