IND vs SA 2nd Test Day 4: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने की चौथे दिन के खेल को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी, यहां पढ़ें पूरी खबर

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और दूसरा टेस्ट मैच आज से जोहांसबर्ग में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. चौथे दिन का खेल अभी शुरू नहीं हुआ हैं. बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है. दक्षिण अफ्रीका को ये मुकाबला जीतने के लिए 122 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया को ये मुकाबले जीतने के लिए 8 विकेट चटकाने होंगे. IND vs SA 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने जोहांसबर्ग टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. आकाश चोपड़ा ने कहा है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करेगी. ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. इस मुकाबले में कई सारी चीजें हो सकती हैं और ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. मेरे हिसाब से डीन एल्गर बड़ी पारी नहीं खेल जाएंगे और मैच के चौथे दिन वो 70 रन तक बना सकते हैं. वहीं टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर दो और विकेट चटकाएंगे. इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी तीन या उससे ज्यादा विकेट झटकेंगे.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अबतक 40 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग एक बराबर रहा है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को अबतक 15 मुकाबलों में हराया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 15 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 10 मैच ड्रा रहे हैं.

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और दूसरा टेस्ट मैच आज से जोहांसबर्ग में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के लिए फतह हासिल करके पहली बार दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने आजतक एक भी टेस्ट नहीं हारा है. वांडरर्स में टीम इंडिया ने अब तक कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिनमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया अबतक इस मैदान पर अजेय रही है.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलना हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

बेंगलुरु में विराट कोहली का 'one8 Commune' रेस्टोरेंट बंद; बकाया किराये और कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई