IND vs SA 2nd Test Day 3: रिषभ पंत ने रचा इतिहास, MS Dhoni के साथ इस खास क्लब में हुए शामिल

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. पंत ने विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया था. वहीं अब जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में भी रिषभ पंत ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है.

रिषभ पंत और एमएस धोनी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. तीसरे दिन शुरू हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 42 गेंद में 35 और अजिंक्य रहाणे 22 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के पास 58 रन की बढ़त हो गई है. पहली पारी में टीम इंडिया ने महज 202 रन ही बनाए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन ही बना पाई. IND vs SA 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल शुरू, चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. पंत ने विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया था. वहीं अब जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में भी रिषभ पंत ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है.

दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ने आखिरी विकेट लुंगी एनगिडी के रूप में लिया जो विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए. इस कैच के साथ रिषभ पंत ने इतिहास रच दिया हैं. रिषभ पंत ने लुंगी एनगिडी के कैच के साथ अपने टेस्ट करियर में 100 कैच लेने का कारनामा कर दिया है. वो विकेट के पीछे ये कमाल करने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल है. पंत जिस खास क्लब में अपना नाम दर्ज करवाए है उसमें पहले से एमएस धोनी, सैयद किरमानी और किरन मोरे शामिल थे.

बता दें कि एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में सर्वाधिक 256 कैच पकड़े हैं. वहीं टीम इंडिया के पूर्वदिग्गज  विकेटकीपर सैयद किरमानी ने 160 कैच और किरन मोरे ने 110 कैच लिए हैं. धोनी ने 99 टेस्ट मैचों में 256 कैच लिए जबकि रिषभ पंत ने अपने 27वें टेस्ट मैच में कैचों का शतक लगा दिया है.

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरा टेस्ट मैच जोहांसबर्ग में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है.  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े