IND vs SA 2nd Test Day 3: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने तीसरे दिन के खेल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, यहां पढ़ें पूरी खबर

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. तीसरे दिन शुरू हो गया हैं. टीम इंडिया के पास 128 रन की बढ़त हो गई है. पहली पारी में टीम इंडिया ने महज 202 रन ही बनाए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन ही बना पाई. IND vs SA 2nd Test Day 3: टीम इंडिया को लगा तीसरा बड़ा झटका, अजिंक्य रहाणे 58 रन बनाकर लौटे पवेलियन

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया 200 रनों की बढ़त तीसरे दिन हासिल कर लेगी.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया 200 रनों की बढ़त आसानी से हासिल कर लेगी. भले ही टीम इंडिया ज्यादा दूर तक ना जा पाए लेकिन 200 का आंकड़ा पार कर सकती है. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तीन विकेट या उससे भी ज्यादा विकेट चटका सकते हैं. मुझे लगता है कि इस बार वो जल्दी-जल्दी 2-3 विकेट लेंगे.

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पहली पारी में एक बार फिर रन बनने में असफल रहे. पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाए, वहीं अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े