IND vs SA 2nd Test Day 3: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने तीसरे दिन के खेल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, यहां पढ़ें पूरी खबर
टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. तीसरे दिन शुरू हो गया हैं. टीम इंडिया के पास 128 रन की बढ़त हो गई है. पहली पारी में टीम इंडिया ने महज 202 रन ही बनाए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन ही बना पाई. IND vs SA 2nd Test Day 3: टीम इंडिया को लगा तीसरा बड़ा झटका, अजिंक्य रहाणे 58 रन बनाकर लौटे पवेलियन
इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया 200 रनों की बढ़त तीसरे दिन हासिल कर लेगी.
आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया 200 रनों की बढ़त आसानी से हासिल कर लेगी. भले ही टीम इंडिया ज्यादा दूर तक ना जा पाए लेकिन 200 का आंकड़ा पार कर सकती है. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तीन विकेट या उससे भी ज्यादा विकेट चटका सकते हैं. मुझे लगता है कि इस बार वो जल्दी-जल्दी 2-3 विकेट लेंगे.
बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पहली पारी में एक बार फिर रन बनने में असफल रहे. पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाए, वहीं अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.
टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

