IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन में खेला जाएगा टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट, जानें इस मैदान पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड
बता दें कि टीम इंडिया ने सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 1 मैच में जीत दर्ज किया है जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा हैं. टीम इंडिया ने सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछला टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराया था. इस ग्राउंड पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए तैयार है.जिसकी शुरुआत सेंचुरियन (Centurion) में 26 दिसम्बर से होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. Most Successful Indian Test Captain: इन भारतीय कप्तानों ने टीम इंडिया को जितवाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच, नंबर-1 पर है ये दिग्गज; यहां देखें पूरी लिस्ट
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 25 मुकाबलों के रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 9 मैच ऐसे रहे जब जीतने वाली टीम ने रन और एक पारी से जीत हासिल की है. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है.
टीम इंडिया का सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में रिकॉर्ड
बता दें कि टीम इंडिया ने सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 1 मैच में जीत दर्ज किया है जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा हैं. टीम इंडिया ने सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछला टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराया था. इस ग्राउंड पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
इस मैदान पर 'किंग' कोहली के बल्ले से एक शतकीय पारी भी निकली थी. विराट कोहली ने सेंचुरियन के इस ग्राउंड पर 211 रन बनाए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम पर सबसे ज्यादा विकेट साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज आलराउंडर शॉन पोलक ने लिए हैं. शॉन पोलक ने 16 पारियों में 32 विकेट चटकाए हैं. टीम इंडिया के लिए यहां सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिए हैं. जहीर खान ने 11 विकेट इस ग्राउंड पर लिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

