IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ देंगे पीछे; यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर वापसी करेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ब्रेक पर थे. इनके साथ कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी इस टीम का हिस्सा हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए तैयार है.जिसकी शुरुआत सेंचुरियन (Centurion) में 26 दिसम्बर से होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 25 मुकाबलों के रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 9 मैच ऐसे रहे जब जीतने वाली टीम ने रन और एक पारी से जीत हासिल की है. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है. Year Ender 2023: टीम इंडिया के लिए एक साल में इस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा वनडे रन, केएल राहुल ने तोड़ा एमएस धोनी का ये खास रिकॉर्ड

इस सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

एमएस धोनी को पीछे कर सकते हैं रोहित शर्मा

टेस्ट सीरीज के लिए टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है. टेस्ट सीरीज मे सिर्फ दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा बड़ा कारनामा कर देंगे. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने अभी तक 77 छक्के जड़ें हैं. अगर रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो छक्के और लगा देते हैं तो वह पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे कर देंगे.

एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं. धोनी को पीछे छोड़ते ही रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के जड़े हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:

वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के

एमएस धोनी- 78 छक्के

रोहित शर्मा- 77 छक्के

सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के

कपिल देव- 61 छक्के

ऐसा रहा है रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं. टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए साल 2013 में डेब्यू किया था. रोहित शर्मा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट मैचों में 3677 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 10 शतक निकल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर वापसी करेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ब्रेक पर थे. इनके साथ कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी इस टीम का हिस्सा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs PAK 2nd Test Match Winner Prediction: दूसरे टेस्ट में कौन मारेगा बाजी, बांग्लादेश या पाकिस्तान? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी