IND vs SA 1st Test Day 5: पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

इसके बाद दूसरे सत्र में आते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 191 रनों पर ढेर हो गई. इस सत्र की शुरुआती ओवर में ही शमी ने जेनसेन (13) रनों पर आउट कर दिया, तो वहीं अश्विन ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा (0) और लुंगी एनगिडी (0) को आउट कर सेंचुरियन टेस्ट में जीत हासिल कर ली.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

सेंचुरियन: तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में गुरुवार को यहां सुपरस्पोर्ट पार्क (Supersport Park) में भारत (India) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) 113 रनों से मात दी है. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई. टीम की ओर से कप्तान डीन एल्गार (Dean Elgar ) (77) ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए. IND vs SA 1st Test Day 5: सेंचुरियन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने बेहतरी गेदबाजी की. शमी और बुमराह ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. पांचवें दिन के पहले सत्र में प्रोटियाज ने 94/4 से आगे खेलते हुए जल्द ही लंच तक टीम ने 187/7 हो चुके थे, जिसमें कप्तान डीन एल्गर (77), डीकॉक (21) और मुलडर (1) रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान बुमराह, सिराज और शमी ने एक-एक विकेट लिया.

इसके बाद दूसरे सत्र में आते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 191 रनों पर ढेर हो गई. इस सत्र की शुरुआती ओवर में ही शमी ने जेनसेन (13) रनों पर आउट कर दिया, तो वहीं अश्विन ने अगले ओवर में कगिसो रबाडा (0) और लुंगी एनगिडी (0) को आउट कर सेंचुरियन टेस्ट में जीत हासिल कर ली.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी