IND vs SA 1st ODI: कप्तान टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 297 रनों का लक्ष्य

भारत को कोई भी गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने में असफल दिखाई दे रहे थे, क्योंकि आखिरी 15 ओंवरों में उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन औसत से रन बनाए. इस दौरान, कप्तान बावुमा ने सात चौके की मदद से अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. डूसन ने भी 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. इसके बाद, डूसन ने भुवनेश्वर की गेंद पर मैच का दूसरा छक्का लगाया.

तेम्बा बावुमा (Photo Credits: Twitter/CSA)

पार्ल: रस्सी वैन डेर डूसन (Rassie van der Dussen) (129 नाबाद) और कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) (110) की पारी की वजह से यहां पार्ल के बोलैंड पार्क में बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने भारत (India) को 297 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज की टीम ने 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 296 रन बनाए. कप्तान बावुमा और डूसन ने मिलकर 184 गेंदों में रिकॉर्ड 204 रनों की साझेदारी की. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. वहीं, आर अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया. IND vs SA 1st ODI: रस्सी वैन डेर डूसन ने खेली बेहतरीन पारी, टीम इंडिया को मिला 297 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान, 5वें में बुमराह ने जेनमैन मलान (6) को पंत के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद, तीसरे स्थान पर आए कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन 16वें ओवर में अश्विन ने क्विंटन डी कॉक (27) को बोल्ड कर दिया. इसी के साथ दोनों के बीच 66 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया.

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए एडेन मार्करम (4) भी बिना कोई कमाल दिखाए रन आउट हो गए. इस समय तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 80 रन हो चुके थे. प्रोटियाज की लड़खड़ाती पारी को पांचवें स्थान पर आए रस्सी वैन डेर डूसन ने कप्तान बावुमा के साथ मिलकर संभाला.

इस बीच, डूसन ने अश्विन और युजवेंद्र चहल को एक-एक चौका लगाकर तेज गति से टीम के लिए स्कोर बनाए, जिससे साउथ अफ्रीका टीम ने 23 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे किए. इसके बाद, डूसन ने शार्दुल की गेंद पर एक छक्का लगाया. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की साझेदारी भी पूरी की.

28वें ओवर में शार्दुल की गेंद पर शॉट खेलकर कप्तान बावुमा ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया. इसके बाद, डूसन ने भी जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. दोनों टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय गेंदबाजों पर हावी दिखाई दे रहे थे. इस दौरान, कप्तान बावुमा और डूसन ने 100 रनों की साझेदारी भी पूरी की, जिससे इस समय तक साउथ अफ्रीका ने 35 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन जोड़ लिए थे.

भारत को कोई भी गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने में असफल दिखाई दे रहे थे, क्योंकि आखिरी 15 ओंवरों में उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन औसत से रन बनाए. इस दौरान, कप्तान बावुमा ने सात चौके की मदद से अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. डूसन ने भी 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. इसके बाद, डूसन ने भुवनेश्वर की गेंद पर मैच का दूसरा छक्का लगाया.

49वें ओवर में बुमराह की गेंद पर कप्तान बावुमा ने आठ चौके की मदद से 110 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ डूसन के हो रही रिकॉर्ड साझेदारी (204) का भी अंत हो गया. इसके बाद, 50वें में डूसन शार्दुल के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम के स्कोर को 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 296 रनों तक पहुंचा दिया. डूसन ने 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 129 रन और डेविड मिलर 2 रन बनाकर नाबाद रहे. अब भारत को मैच जीतने के लिए 297 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट