क्रिकेट

IND vs PAK, ICC CWC 2019: भारत-पाक मुकाबले से पहले विराट कोहली बनें बाहुबली, देखें वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) के साथ है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हैं.

IND vs PAK, ICC CWC 2019: भारत-पाक मुकाबले से पहले विराट कोहली बनें बाहुबली, देखें वीडियो
विराट कोहली जीम में वर्क आउट करते हुए (Photo Credits: Instagram)

IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) के साथ है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक जीम में वर्कआउट करते हुए वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोहली को जीम में भारी भरकम प्लेट उठाते हुए देखा जा सकता है.

भारतीय टीम का पिछला मुकाबला 13 जून को न्यूजीलैंड के साथ था, लेकिन यह मैच बिना टॉस और कोई गेंद फेंके ही बारिश की वजह से रद्द हो गया. मैच रद्द होने से दोनों टीमों में क्रमशः एक-एक अंक बाट दिए गए. एक की प्राप्ति के बाद अब भारतीय टीम अंक तालिका में पांच पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें-IND vs NZ, ICC CWC 2019: बारिश की वजह से भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

 

View this post on Instagram

 

A good lift is satisfying 🏋️‍♂️💪. #makeitcount #nodaysoff

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

भारत-पाक मुकाबले से पहले विराट कोहली ने हुंकार भरते हुए कहा कि 'इस मैच में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.' कोहली ने आगे कहा 'पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हमारे खिलाड़ियों का सबसे बेस्ट प्रदर्शन सामने आएगा. उन्होंने कहा, 'कई वर्षों से यह मुकाबला काफी कड़ा होता आ रहा है. यह दुनिया के सबसे शानदार मैचों में से एक होता है. इसमें खेलना गर्व की बात है.’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).