क्रिकेट

IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Pitch Report And Weather Update: दुबई में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी करेंगी वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

यह मुकाबला महज पॉइंट्स टेबल के लिए ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान की लड़ाई भी होगी. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Pitch Report And Weather Update: दुबई में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी करेंगी वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

यह मुकाबला महज पॉइंट्स टेबल के लिए ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान की लड़ाई भी होगी. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सफर निराशाजनक रहा है. पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ने निराश किया. अब फखर ज़मान चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, और उनकी जगह टीम में इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है. बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को तेज शुरुआत देने की जरूरत होगी. खुशदिल शाह और आगा सलमान पिछले मैच में अच्छी लय में नजर आए थे. गेंदबाजी में पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के रूप में एक मजबूत पेस अटैक है.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत दिख रहा है. रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. गेंदबाजी में टीम इंडिया के पास मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा का बढ़िया कॉम्बिनेशन है. दुबई की धीमी पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी.

हेड टू हेड (IND vs PAK Head to Head)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 मुकाबला खेला गया है, जो किसी भी अन्य क्रिकेट फॉर्मेट की तुलना में सबसे अधिक हैं. टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने अब तक 73 मैच जीते हैं, जबकि टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है.

पिच रिपोर्ट (Dubai Pitch Report)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है. इस ग्राउंड पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स हावी हो सकते हैं. इस मैदान पर औसत स्कोर 260-270 के आसपास रहने की संभावना है. इस मैदान पर 59 वनडे मैचों में से 35 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.

मौसम का हाल (Dubai Weather Report)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. मैच के दौरान दुबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान 28-30°C के बीच रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हरशित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), आगा सलमान, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अब्रार अहमद.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).